बच्चो ने रंगोली बनाकर मतदान हेतु किया जागरूक।
अन्य खबरे Jan 06, 2022 at 05:15 PM , 408श्रावस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह की अगुवाई में विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत थारू जनजाति के गांव कटकुइया कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय भचकाही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 600 बालिकाओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से गुणवत्ता युक्त मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं को बताया गया कि देश के विकास में योगदान देने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करना नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जा सके।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



























Comments