एडीएम ने ओमिक्रोन/कोविड-19 से बचाव हेतु व्यापारी बन्धुओं के साथ की बैठक
अन्य खबरे Jan 06, 2022 at 05:27 PM , 389श्रावस्ती। अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिले के व्यापारी संगठनों के साथ अपर जिलाधिकारी के कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ओमिक्रोन/कोविड-19 से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये आदेश से सभी को अवगत करायें तथा दुकानदारों एवं ग्राहकों से शत-प्रतिशत मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने एवं अन्य ऐहतिहात बरतने की अपील की।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े से बड़ा कार्य जन सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए सभी व्यापारी संगठन इस बीमारी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दुकानदार एवं ग्राहक शत-प्रतिशत कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करें, जिससे इस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी के आशुलिपिक के0के0 वैश्य, प्रधान सहायक सुनील श्रीवास्तव सहित व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments