डीएम ने गत रात्रि में भ्रमण कर ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों को प्रदान किया कम्बल।
अन्य खबरे Jan 06, 2022 at 05:12 PM , 377श्रावस्ती,। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बुधवार की रात्रि में भिनगा कस्बा सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर ठंड से प्रभावित गरीब व असहाय लोगों को कम्बल प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने ठंडी को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही बेसहारा गरीब लोगों को सर्दी से बचाव हेतु उन्हें कम्बल प्रदान करें, ताकि गरीब, बेसहारा लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
जिलाधिकारी के कम्बल वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार व अन्य राजस्व कर्मीगण उपस्थित रहे।



























Comments