भगवान श्री राम के कथा से स्थलों को विकसित करेंगी भाजपा

अन्य खबरे , 409

अयोध्या। भारत सरकार के भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उस मार्ग को तैयार कर रहे हैं। जिस पथ पर चलकर भगवान श्री राम 14 वर्ष तक वन में बिताए थे। दरअसल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज के वन गमन मार्ग में पढ़ने वाले श्रृंगवेरपुर के मार्ग का शिलान्यास के बाद अयोध्या से प्रारंभ होने वाले वन गमन मार्ग का भी शिलान्यास करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिसके बाद महाराजा दशरथ के द्वारा किए गए पुत्रेष्टि यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम पर भी पहुंचेंगे।भगवान राम से जुड़े देशभर में तमाम स्थल हैं। लेकिन वन गमन के दौरान जिन-जिन स्थलों पर भगवान के पग पड़े, वह विशेष हैं। इन स्थलों के दर्शन के लिए हर राम भक्त लालायित रहता है। इन स्थलों को एक सूत्र में पिरोने के लिए सालों से बन रही इस योजना का आज आगाज हो गया। अयोध्या में जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत होने के बाद राम वन गमन पर काम शुरू हो गया है। प्रयागराज में वे शिलान्यास के बाद अब अयोध्या के मार्गो का भी शिलान्यास के लिए पहुंचेंगे उसके साथ ही भगवान श्री राम के जीवन चरित्र से जुड़े अन्य स्थलों को भी विकसित करने का कार्य उत्कृष्ट यज्ञ स्थल से शुरू होगा जिसके लिए अयोध्या से मखौड़ा धाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचेंगे इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद होंगे।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा किए जा रहे शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के संतों ने स्वागत किया है उनके मुताबिक भगवान राम के जीवन काल से जुड़े स्थलों पर पर्यटक व श्रद्धालु पहुंच सके। इसके लिए मार्ग को बनाए जाना बहुत ही आवश्यक था। आज नितिन गडकरी के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की शुरुआत अच्छी पहल है। आने वाले समय में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े सभी स्थल पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। वही केंद्रीय मंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर जिला प्रशासन सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं गुरुवार को सबसे पहले भगवान श्री राम लला का दर्शन करेंगे जिसके बाद मार्गों का शिलान्यास होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top