नाजायज तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, चोरीकी एंड्रायड मोबाइल भी बरामद
अन्य खबरे Jan 05, 2022 at 06:10 PM , 696श्रावस्ती। जनपद के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष सतगुरू मिश्रा थाना गिलौला मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर खडैला मोड़ से अभियुक्त रफीक उर्फ मो0 अरबाज पुत्र यासीन अली नि0 वीरपुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच एवं हाल पता ग्राम अलीनगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ कब्जे से चोरी गया 01 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन(रेडमी) संबंधित थाना श्रावस्ती का बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गिलौला पर क्रमशः मु0अ0सं0 02/2022 धारा 411/414 आईपीसी व मु0अ0सं0 03/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे थानाध्यक्ष थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती,व0उ0नि0 सतीशचन्द,हे0का0 रामकुमार सिंह,का0 रूपेन्द्र सिंह,का0 सचिन शर्मा।



























Comments