मंदिर परिसर की विशाल शोभा यात्रा के द्वारा परिक्रमा
अन्य खबरे Jan 05, 2022 at 08:35 PM , 411अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का 73 वाँ प्राकट्य महोत्सव श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा मनाया जा रहा है जिसमे द्वितीय दिवस 05-12-21 दिन बुधवार को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर की विशाल शोभा यात्रा के द्वारा परिक्रमा किया गया।आपको बताते चले कि पौष शुक्ल तृतीया 1949 को ही श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का प्राकट्य व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी जिसके प्रत्येक वर्षगाठ पर समिति पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला का प्राकट्य महोत्सव अनवरत मनाती आ रही है।विशाल शोभायात्रा महंत धर्मदास के अगुवाई में समाजसेवी करन त्रिपाठी , अच्युत शंकर शुक्ल,राजेंद्र कुमार चौबे ,शिवकुमार शास्त्री, रमेश त्रिपाठी, आचार्य संतोष वैदिक , आचार्य कुलदीप , उमेश पाण्डेय , प्रवीन चतुर्वेदी आदि लोग समिति से संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे,विशाल शोभा यात्रा क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के समीप श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग से प्रारम्भ होकर श्रीराम जन्मभूमि चुतर्दिश मार्गो की परिक्रमा करते हुए वापस श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग पर सम्पन्न हुई।



























Comments