स्कूली छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण हो सुनिश्चित-आयुक्त।

अन्य खबरे , 573

आयुक्त ने पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय मदारा एवं जगतजीत इण्टर कालेज पहुंचकर  लिया जायजा, सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त करने का दिया निर्देश।

 
आयुक्त ने जगतजीत इण्टर कालेज में चल रहे कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण सत्र का लिया जायजा।
 
श्रावस्ती। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एस0वी0एस0 रंगाराव ने विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय मदारा एवं जगतजीत इण्टर कालेज में मतदान कराये जाने हेतु बनाये गये पोलिंग बूथ का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी तैयारियों को अन्तिम रूप देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले के सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मंशानुसार सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें, ताकि निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सम्पन्न कराया जा सके।
          देवीपाटन मण्डल के रोल प्रेक्षक/आयुक्त देवीपाटन मण्डल, गोण्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मंशानुसार सभी मतदेय स्थलों पर आने-जाने के लिए रास्ता, मतदेय स्थल की बाउंड्री वाल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, रैम्प, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरूस्त कर लिया जाए, और यह भी ध्यान रखा जाए कि मतदान दिवस के दिन दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने में कोई दिक्कत न होने पावे। मतदेय स्थलों पर भ्रमण के दौरान जो भी कमी इंगित होती है, उन्हें सूचीबद्ध कर समय रहते दुरूस्त करा दिया जाए।
      इस दौरान  आयुक्त ने जगतजीत इण्टर कालेज में कोविड-19 से बचाव हेतु 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का चल रहे वैक्सीनेशन का भी जायजा लिया। तथा इस बीमारी से बचाव हेतु शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बताया कि 15 से 18 साल तक के आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए केवल भारत बायोटेक की कोवैक्सीन टीके की डोज लगाई जा रही है। टीकाकरण बुक करने के लिए 15 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को  Co-WIN   की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। जिन लोगों का जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है वो इस टीकाकरण के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। टीकाकरण के इच्छुक लोग या तो  Co-WIN   की वेबसाइट पर एक नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या पहले से ही बने हुए अकाउंट का इस्तेमाल करके इस टीकाकरण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
     मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव ने बताया है कि जगतजीत इण्टर कालेज में कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु दो सत्र आयोजित किये गये थे, अपरान्ह 02.30 बजे तक 303 छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
      आयुक्त द्वारा उक्त दोनों पोलिंग बूथों एवं टीकाकरण स्थल का जायजा लेने के दौरान उप सूचना निदेशक, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा डा0 राजेन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी इकौना आर0पी0 चैधरी, आयुक्त के विशेष कार्याधिकारी रक्षाराम वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top