श्रावस्ती के अन्त्योदय एवं पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को प्रथम चक्र में 06 जनवरी 2022 से 15 जनवरी के मध्य खाद्यान्न निःशुल्क होगा वितरण

अन्य खबरे , 419

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने बताया है कि जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, साबुत चना,रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल तथा खाद्यान्न का माह जनवरी] 2022 के प्रथम चक्र में 06 जनवरी] 2022 से 15 जनवरी] 2022 के मध्य निःशुल्क वितरण कराया जाना है। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 20 किग्रा0 गेहूं व 15 किग्रा0 चावल कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न के साथ&साथ प्रति कार्ड 01 किग्रा0 साबुत चना] 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक तथा 01 लीटर खाद्य तेल का निःशुल्क वितरण किया जाना है। जबकि पात्रगृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहूं व 02 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा0 खाद्यान्न तथा प्रति कार्ड 01 किग्रा0 साबुत चना] 01 किग्रा आयोडाइज्ड नमक तथा 01 लीटर खाद्य तेल का निःशुल्क वितरण किया जाना है । प्रत्येक उचित दर विक्रेता की दुकान पर नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में उपरोक्त पांचो सामग्रियों का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से सम्पादित कराया जाएगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टबिलिटी के अन्तर्गत उक्तानुसार पांचो सामग्री एक साथ प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपरोक्त वस्तुओं की उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी। इस हेतु पृथक से पोर्टबिलिटी के चालान जनरेट नहीं किये जाएंगे। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 15 जनवरी] 2022 होगी। जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जाएगा।  खाद्यान्न वितरण का कार्य प्रातः काल 06-00 बजे से रात्रि 09-00 बजे तक सुनिश्चित किया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा कोविड&19 की गाइडलाइन्स का अनुपालन करते हुए वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। वितरण के दौरान समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी] पूर्ति निरीक्षक एवं ब्लाक स्तर पर नामित पर्यवेक्षक भ्रमणशील रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार से खाद्यान्न की कालाबाजारी अथवा व्यावर्तन न होने पाये।

Related Articles

Comments

Back to Top