डीएम सीडीओ ने किया संयुक्त जिला अस्पताल में स्थित आश्रय गृह का आकस्मिक निरीक्षण।

अन्य खबरे , 329

आश्रय गृह में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना होने पाए इसका रखा जाए ध्यान- जिलाधिकारी


श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने संयुक्त जिला अस्पताल में स्थित आश्रय गृह का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा आश्रय गृह के प्रबंधक को सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है सर्दी को देखते हुए चिन्हित स्थलों पर अलाव की व्यवस्था प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए , और असहाय बेसहारा पात्र लोगों को कंबल भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
संयुक्त जिला अस्पताल में स्थित आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जेता सिंह, डॉक्टर एन0 एन0 पाण्डेय एवं सपना सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top