*संत श्री कालीचरण महाराज को 24 घंटों में रिहा नहीं किया तो हिन्दू महासभा जेल भरो आंदोलन करेगी*
अन्य खबरे Dec 31, 2021 at 02:40 PM , 642अयोध्या।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी महाराज ने कहा कि गांधी को राष्ट्रपिता मानने से इंकार करने एवं हुतात्मा पंडित नाथूराम जी गोडसे के समर्थन में अपने विचार रखने पर हिन्दू संत कालीचरण जी महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो बहुत ही शर्मनाक है और निंदनीय है । संत श्री काली चरण महाराज को 24 घण्टे में रिहा नही किया गया तो हिन्दू महासभा जेल भरो आंदोलन करेगी।आज जारी बयान में यह जानकारी हिन्दू महासभा उ0प्र0 सलाहकार एवं अयोध्या जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी।
हिन्दू महासभा उ0प्र0 अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि भारत को डायन कहने वाले आजाद घूम रहे हैं, सीता माता व भगवान श्रीराम को गालियां देने वालों का कोई कानून कुछ नहीं करता, तिरंगा जलाने वाले भी बच जाते हैं, सनातन सभ्यता संस्कृति को खण्डित करने वाले भी शासन के संरक्षण में चल रहे हैं और गांधी जो देश विभाजन के जिम्मेदार है उन्हें कालीचरण महाराज जी ने राष्ट्रपिता व महात्मा नहीं माना तो गिरफ्तार किया गया, जो बहुत ही निंदनीय है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा दोहरा चरित्र शासन प्रशासन में नहीं चलने देंगे। स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज ने शासन प्रशासन से मांग की है कि कालीचरण महाराज को बिना शर्त शीघ्र रिहा करें अन्यथा हिन्दू महासभा देश भर में उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी तथा जेलों को भरने हेतु सभी जिलों में क्रांतिकारी हिन्दू महासभाई सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज ने आगे कहा कि अभी तो एक दो ही योद्धा मैदान में उतरे हैं जिसमें सरकार का ये हाल है यदि लाखों हिन्दू महासभा योद्धाओं ने मोर्चा संभाला तो पुलिस भी कम पड़ेगी,राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज ने सभी हिन्दू महासभा क्रांतिकारियों को जेल भरो आंदोलन हेतु सक्रिय रहने का आदेश दिया है।






_page-0001.jpg)




















Comments