एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद-*
जनपत की खबर Dec 26, 2021 at 06:52 PM , 378एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.12.2021 को थाना *कोतवाली* पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मूसरदह मोड़ भीटी के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति पास से एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम रूपेश यादव पुत्र विनोद यादव निवासी सूरवट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर बताया गया। जब उक्त व्यक्ति के मोटरसाइकिल के नम्बर का चेचिस नम्बर से मिलान किया गया तो नम्बर प्लेट फर्जी पाया गया। जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल मैने थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर से चोरी किया है जिसका नम्बर प्लेट बदल कर चलाता हु। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 510/21 धारा 41,411,414,420 भादवि0 व 3/25 आयुद्ध अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।































Comments