*दो अन्तरराज्यीय शातिर लूटेरे/चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, लूट के 40 हजार 600 रूपये व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद-*
जनपत की खबर Dec 26, 2021 at 06:49 PM , 320
*दो अन्तरराज्यीय शातिर लूटेरे/चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, लूट के 40 हजार 600 रूपये व अवैध तमंचा व कारतूस बरामद-*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम दिनांक 25.12.2021 को थाना *कोतवाली पुलिस, स्वात टीम तथा एसओजी टीम* को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर ढेकुलियाघाट तिराहे पर एक मोटरसाइकिल पर दो सदिग्ध व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया, उक्त मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस की मुस्तैदी के वहज से पकड़े गये। जब दोनों व्यक्तियों से नाम व पता पूछा गया तो उनके द्वारा अपना नाम रजनीश कुमार यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव, अभिषेक यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासीगण नया टोला जुराबगंज कोड़ा जनपद कटिहार बिहार बताया गया। जब उक्त व्यक्तियों की जामातलाशी की गयी तो उक्त दोनों के पास से क्रमश रजनीश के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व 20 हजार रूपये बरामद हुआ तथा अभिषेक यादव के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 12 बोर व 20 हजार 600 रूपये बरमाद हुआ जब मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो उसका भी नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर से मैच नही किया।
जब उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल हम लोग बिहार से चुराये है तथा इसका नम्बर प्लेट बदल-बदल कर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते है तथा बरामद रूपयों के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताय गया कि यह रूपये हम लोग जनपद मऊ के विभिन्न जगहो से लूट/चोरी किये उन्ही में से बचे रुपये है। जब उक्त व्यक्तियों से और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि-
*1* . हमलोगो द्वारा दिनांक 18.12.2021 को पंजाब नेशनल बैक के पास से 02 लाख रूपये एक व्यक्ति से छीना गया था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 501/21 धारा 392 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है।
*2* . दिनांक 25.11.2021 को राजपूत एजेन्सी के सामने से 01 लाख 50 हजार रूपये का गाड़ी की डिग्गी खोलकर चुराया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 508/21 धारा 379 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है।
*3* . दिनांक 21.12.2021 को ज्योति आई हास्पिटल के पास से एक लाख रूपया चुराये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 457/21 धारा 379 भदावि0 का अभियोग पंजीकृत है।
इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 512/21 धारा 420,411,413,414 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया था तथा बरामद अवैध तमंचों व कारतूसों के बरामदगी के सम्बन्ध में दानों के विरूद्ध धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1* . रजनीश कुमार यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र यादव निवासी नया टोला जुराबगंज कोड़ा जनपद कटिहार बिहार।
*2* . अभिषेक यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासी नया टोला जुराबगंज कोड़ा जनपद कटिहार बिहार।
*बरामदगी-*
*1* . चोरी की एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (बदला हुआ नम्बर प्लेट)।
*2* . लूट के 40 हजार 600 रूपये।
*3* . एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर।
*4* . एक अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिसटीम-*
निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी *प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली* , उ0नि0 राजेश कुमार वर्मा, का0 मनीष कुमार, का0 राहुल कुमार, का0 योगेश कुमार *थाना कोतवाली* ।
निरीक्षक आनन्द सिंह *प्रभारी एसओजी टीम*, हे0का0 जवाहर लाल सरोज, हे0का0 रितेश राय, हे0का0 मनोज यादव, हे0का0 मनोज यादव, का0 विवेक कुमार पाण्डेय, का0 नीरज शर्मा, का0 सुशील याव, का0 कमलेश कुमार , का0 संजीव सिंह *एसओजी टीम*।
उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव *प्रभारी स्वाट टीम*, हे0का0 राजू सिंह, हे0का0 अजय यादव, का0 लायक हुसैन, का0 अमरनाथ मौर्या, का0 अजीत यादव, हे0का0 शत्रुघन यादव *स्वाट टीम* ।
का0 संजय सिंह *सर्विलांस सेल* जनपद मऊ।































Comments