सामाजिक कार्यकत्रियो ने विधानसभाओं में मतदाता जागरूकता का लिया संकल्प
अन्य खबरे Dec 20, 2021 at 08:35 PM , 295श्रावस्ती।जनपद मुख्यालय भिनगा मे गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति और एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच के संयुक्त तत्वाधान में समिति के सभागार में चुनाव सुधार एवं सामाजिक कार्यकर्ता संवाद का आयोजन हुआ| जिसमें सामाजिक कार्यकत्रियो ने आगामी विधानसभा चुनाव में माह जनवरी फरवरी और मार्च में जनपद श्रावस्ती और उस की विधानसभा भिनगा तथा बहराइच जिला की सदर विधानसभा बहराइच में सहित 3 विधान सभा क्षेत्रो मे सघन रूप से मतदाता जागरूकता अभियान एडीआर एवं यूपी इलेक्शन वॉच तथा गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में करने का संकल्प लिया।इस दौरान इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ उठाकर यह भी प्रस्ताव पारित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी दलों के जो जो प्रत्याशी उनके क्षेत्र में आएंगे।तो वह अपने क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज करके क्षेत्र के लोगों के हस्ताक्षर करके वोट मांगने आने वाले विभिन्न प्रत्याशियों से सहमति लेंगे।तथा उनसे यह भी कि सहमति लेंगे कि विधायक बनने के बाद दो प्रमुख समस्याओं का हल जन पॗतिनिधि शीघ्र करेंगे इस अवसर पर मुखॕय अतिथि एवं एडीआर के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने एडीआर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि कैसे वे मतदाता को जागरूक करके बाहुबली धन वाली प्रत्याशियों से मतदाता को मुक्ति दिला सकते हैं। वही गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति की अध्यक्ष तथा एडीआर यूपी इलेक्शन वॉच की जिला ऑर्डिनेटर गुलशन जहां ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं।उसी तरह से उन्हें अपने जनप्रतिनिधि का सोच समझकर चुनाव करना है।क्योंकि हम 5 वर्षों के लिए अपने क्षेत्र का भाग्य विधाता चुनते हैं। इसलिए हमें जागरूक बनना है अपने जनप्रतिनिधियों के बारे में सब कुछ पता करना है। और किसी भी हालत में बाहुबली दागी प्रत्याशी को जनप्रतिनिधि नहीं बनने देना है।इस अवसर पर तोशीबा परवीन मंतशा खातून उजमा सिद्दीकी कायनात, शकीला बानो ने भी विचार व्यक्त किए तथा 50 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्व संम्मति से दोनों प्रस्ताव पास किए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष गुलशन जहां ने की तथा संचालन आदित्य तिवारी ने किया|



























Comments