तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड में घायल कर्मचारी श्रवण कुमार मृत्यु हो जाने से राजधानी के व्यापारियों में शोक की लहर एवं भारी आक्रोश
अन्य खबरे Dec 17, 2021 at 05:37 PM , 304लखनऊ।
तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड में घायल कर्मचारी श्रवण कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से राजधानी के व्यापारियों में शोक की लहर एवं भारी आक्रोश
आदर्श व्यापार मंडल ने सरकार से मृतक श्रवण के परिजनों को उचित सहयोग करने ,उचित मुआवजा देने एवं आश्रित को सरकारी नौकरी देने की अपील की
अलीगंज तिरुपति ज्वेलर्स के गोलीकांड में घायल कर्मचारी श्रवण कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना पाकर राजधानी के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने श्रवण कुमार शर्मा की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से श्रवण कुमार शर्मा के परिजनों की उचित सहायता करने , परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की



























Comments