विश्वविद्यालय में सुधीर सिंह ने वित्त अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

अन्य खबरे , 465

अयोध्या।नोयडा विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर के वित्त नियंत्रक सुधीर सिंह ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह की उपस्थिति में बीते बुधवार को पूर्वांह्न कार्यवाहक वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार मिश्र से चार्ज लिया। सुधीर सिंह नोयडा विकास प्राधिकरण में काफी लम्बे वर्षों से वित्त नियंत्रक के पद पर रहे। वे वित्तीय मामलों के अच्छे जानकार एवं कुशल प्रशासक रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनाया है।विश्वविद्यालय में 31 जुलाई, 2021 तक वित्त अधिकारी रहे धनंजय सिंह की अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर कुलपति प्रो0 सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली की धारा 2.03 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुुए विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 चयन कुमार मिश्र को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक वित्त अधिकारी बनाया था। नवागत वित्त अधिकारी सुधीर सिंह के विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पर कुलपति प्रो0 सिंह ने उन्हें बधाई दी। इसके अतिरिक्त कुलसचिव उमानाथ उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह,सहायक कुलसचिव डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव,मो0 सहील सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने वित्त अधिकारी सुधीर सिंह को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Comments

Back to Top