एनपीआरसी कक्ष  की जाँच के लिए लगाई सीडीओ से गुहार  

जनपत की खबर , 511

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद  ।  बेसिक शिक्षा विभाग में आलम ये है कि उच्च अधिकारी के आदेश को अधीनस्थ  ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं । ऐसा ही मामला एनपीआरसी केन्द्र पाढ़म से जुड़ा हुआ है। एनपीआरसी पाढ़म का कक्षा .कक्ष प्राथमिक विद्यालय पाढ़म. एक में बना  है । जनपद स्तर से उक्त कक्ष हेतु 80000 रुपए की धनराशि फर्नीचर मद में उच्च प्राथमिक विद्यालय पाढ़म में भेज दी गयी है ए जबकि यह धनराशि प्राथमिक विद्यालय पाढ़म . 1 में भेजी जानी थी। इस सम्बन्ध में प्रा वि पाढ़म .1 के प्रधानाध्यापक  कमलकान्त पालीवाल  द्वारा तीन फरबरी 2020 को बीएसए  अरविंद पाठक से मिलकर पत्र के माध्यम से अवगत कराया था । इसका संज्ञान लेकर बी एस ए द्वारा 13 फरबरी को बीईओ एका को पत्र जारी कर तीन दिन में जांचकर आख्या देने के निर्देश दिये गए थे। प्रण्अण् द्वारा पुनः 30 मई को अब तक कोई कार्यवाही न होने की बात बताई ।  जिस पर पुनः बीएसए ने 5 जून को खंड शिक्षा अधिकारी एका को पुनः दो दिन में जाँचकर आख्या देने के निर्देश दिये गये। लेकिन फिर भी कोई जांच आदेश ना देने के बाद अब प्रधानाध्यापक कमलकान्त  द्वारा मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन  को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया है। साथ ही फर्नीचर का पैसा सही खाते में भिजवाने की  गुहार लगाई है ।

Related Articles

Comments

Back to Top