मौहल्ला गढ़ैया को खेालने को लेकर दिया ज्ञापन

जनपत की खबर , 641

शिकोहाबाद: नगर के महोल्ला गढैया एक माह से बंद किया हुआ है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठान को सभी बाजार विगत एक माह से बंद पडा हुंआ है जिससे लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। इस संबध में समाजसेवि सद्दाम हुसैन और स्थानीय सभासद सलीम मास्टर के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। 
एसडीएम को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि गढैया स्थित पालिकाध्यक्षा के पति के साथ उसके परिवार के एक अन्य सदस्य को कोरोना संक्रमण हुआ था जिसके चलते गढैया सहित बडे इलाको को सील किया गया था। सभी लोग ठीक होने के बाद अपने घरों को लौट आए हैं और होम क्वारंटाइन का समय पूरा कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने इलाके को खोला नही है। उन्होने कहा कि गढैया में कपडे का बडा कारोबार है। करीब सौ लोग कपडे की सिलाई का काम करते हैं लेकिन इलाका सील होने के चलते लोगों के रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है। इसलिए सील इलाके को खोला जाए जिससे लोगों का जीवन चल सके। इस बारे में एसडीएम नरेन्द्र सिह ने लोगो से कहा उच्च अधिकारियों से बात कर मौहल्ला गढ़ैया को जल्द खोल दिया जाएगा।
 

Related Articles

Comments

Back to Top