पिता की डांट से नाराज होकर किशोर घर से भागा
जनपत की खबर Jun 22, 2020 at 06:56 PM , 577
शिकोहाबादः थाना क्षेत्र के गांव मलिखानपुर में एक किशोर अपने माता पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। स्वजनों ने किशोर को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन किशोर का कोई सुराग नही लगा। किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
अंकित 12 पुत्र हम्मीर सिह निवासी मलिखानपुर को किसी बात को लेकर स्वजनों ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से क्षुब्द होकर किशोर घर छोडकर चला गया। जब काफी देर तक किशोर घर नही आया तो स्वजनों को उसकी चिंता हुई। स्वजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।































Comments