सड़क हादसों में वृद्ध सहित 2 की मौत 8 घायल

जनपत की खबर , 621

फिरोजाबाद , थाना सिरसागंज के कोरारा रोड पर सोमवार की प्रात दो बाइको की आमने सामने से हुई भिड़न्त में  एक युवक की मौत हो गयी जब कि एक युवक घायल हो गया।
थाना सिरसागंज के अरांव रोड निवासी विकास पुत्र बलवीर सिंह की ससुराल थाना नसीरपुर के गांव वाकलपुर में है । वह सोमवार की प्रात अपनी ससुराल वाकलपुर से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे कोरारा रोड पर उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गयी। दोनो बाइको पर सवार युवक इधर उधर गिर गये गम्भीर चोट आने से विकास की मौके पर मौत हो गयी ।जब कि दूसरी बाइक पर सवार गौतम पुत्र ब्रजेश निवासी कोरारा घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिये शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है । 
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव अहमद पुर के समीप हुई ।जिसमें बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बृद्ध की मौके पर मौत हो गयी ।गाँव अहमदपुर निवासी 65 वर्षीय मलखान सिंह पुत्र मूलचन्द साइकिल पर सवार होकर खेत से घर लौट कर आ रहे थे ।वह गाँव के समीप ही पहुँचे थे। तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी ।जिससे मलखान सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी । थाना सिरसागंज ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है । सूचना पर जिला अस्पताल पहुँचे दोनो मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ था।
अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगो मे शिवकुमार पुत्र धर्मेंद्र निवासी प्रताप नगर सैलई थाना रामगढ़ ,अवनीश पुत्र प्रेम सिंह निवासी हुमायूँपुर थाना दक्षिण पहलवान सिंह , मुल्तान सिंह पुत्रगण चरण सिंह धर्मपाल पुत्र राजपाल निवासी मिलिक थाना नारखी, आकाश पुत्र जयप्रकाश निवासी नारखी, करन पुत्र रामकिशन निवासी रामनगर थाना लाइनपार घायल हुए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top