और जब विवाहिता ने मायके वालों से सास ननद को पिटवाया 

जनपत की खबर , 392

फिरोजाबाद , थाना रामगढ़ के मोहल्ला रविदास नगर निवासी एक विवाहिता ने मामूली से विवाद पर अपने मायके वालों को बुलाकर ससुर सास ननद की जमकर पिटाई करा दी। तीनो घायलो ने अपना परीक्षण जिला अस्पताल में कराया। 
रविदास नगर निवासी दीपक की पत्नी कंचन का अपने ससुर वीरेंद्र सास राजन श्री और ननद खुशबू से आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है । रविवार की दोपहर कंचन का अपने सास ससुर से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद तूल पकड़ गया इसी मध्य कंचन ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दे दी। मोहल्ला प्रताप नगर सैलई से झगड़े की सूचना मिलते ही कंचन के पिता और भाई मोहल्ला रविदास नगर पहुच गये। वीरेंद्र का आरोप है कि उसके पिता और भाइयो ने एक राय होकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमे उसे व पत्नी एवं पुत्री को गम्भीर चोटे आयी । जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घायलों का परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है।

Related Articles

Comments

Back to Top