एक्सप्रेसवे मंडरा रहा है मौत का साया ,सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत 5 घायल

जनपत की खबर , 409

फिरोजाबाद , आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घण्टे से मौत का काला साया मंडरा रहा है ।रविवार की प्रातः हुए सड़क हादसों में दो लोगो की और मौत हो गयी जब कि 2 लोग घायल हुए है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में घायल हुए घायल हुए प्रोढ ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की प्रात थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के महिलायों सहित 5 लोगो की मौते हुई थी । इस भीषण सड़क हादसे को 24 घण्टे का समय नही बीता था। रविवार की प्रात इसी एक्सप्रेसवे पर 2 अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 2 लोगो की और मौत हो गयी जब कि 2 लोग घायल हुए जिला उन्नाव के पुराने बाजार निवासी 55 वर्षीय आफताब आलम पुत्र अब्दुल रफीक नई दिल्ली के तुकलगाबाद में सिलाई का काम करता था। वह नई दिल्ली से एक कार द्वारा अपने साथी आलम और इरफान के साथ उन्नाव अपने घर वापिस आ रहा था । रविवार की प्रात कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे  के नगला खंगर थाना क्षेत्र में पहुँचे थे । तभी तेज गति से आ रही कार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसके कारण आफताब की मौके पर ही मौत हो गयी जब कि उसके दो साथी आलम , इरफान घायल हो गये । सूचना पर पहुँची पुलिस आफताब के शव को जिला अस्पताल लेकर आई और उसके घायल दोनो साथियो को उपचार के लिए भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार जारी है ।
दूसरी घटना भी इसी एक्सप्रेसवे के थाना नसीरपुर क्षेत्र में हुई ।जिसमें बिहार राज्य के जिला सिवान निवासी एक युवक की मौत हो गयी। बिहार राज्य के जिला सीवान के असनपुरा निवासी 25 वर्षीय  सतेंद्र पुत्र किशन कुमार अपने भाई ब्रजकिशोर के साथ ट्रक में सामान लादकर नई दिल्ली से कोलकता जा रहे थे। ट्रक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में पहुँच कर एक अन्य खड़े ट्रक से टकरा गया । जिसके कारण सतेंद्र की मौत हो गयी ,जब कि उसके भाई ब्रजकिशोर को मामूली चोट आई । मृतक अपने भाई के साथ परिचालक था। इधर थाना नारखी क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी 35 वर्षीय विनोद पुत्र बाबू सिंह ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह जनपद आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया ।जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।अन्य सड़क दुर्घटनाओं में अभिषेक पुत्र अभिनन्दन विशाल पुत्र रबीन्द्र सिंह  निवासी शास्त्री पुरम आगरा पवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर घायल हुए है ।जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है ।

Related Articles

Comments

Back to Top