नसीरपुर गाॅव में दो पक्षों में हुई मारपीट चार लोग हुए घायल  

जनपत की खबर , 559

फिरोजाबाद। जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में आपसी विवाद में एक पक्ष के 4 लोगों के चोट आई हैं। मारपीट की घटना के बाद घायल लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने प्राथमिक उपचार कराया । वहीं घायल द्वारा विपक्षियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । ग्राम नसीरपुर में  2 दिन पूर्व पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  जिसके बाद घायल पक्ष द्वारा थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी । वही ये लोग आज रविवार को फिर से थाने जा रहे थे , तभी रास्ते में विरोधी पक्ष के लोगों ने रोककर उनके साथ मारपीट कर दी । मारपीट में सुघर सिंह पुत्र गुलाब सिंह,  चंद्रवती पत्नी सुघर सिंह, संदीप पुत्र सुघर सिंह तथा पूनम पत्नी संदीप कुमार घायल हो गए।  जिन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया । इस संबंध में संदीप ने बताया कि उनका किसी बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद  पड़ोसियों ने रास्ते में उनके साथ मारपीट कर दी जिससे वह लोग घायल हो गए । इधर  पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।
    

Related Articles

Comments

Back to Top