दुकानदारों ने नियमों का किया उल्लघंन, पुलिस प्रशासन ने कराई

जनपत की खबर , 539

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद । शहर में  कोरोना के पॉजिटिव लोगों के निकलने के बाद एसडीएम के निर्देशों के अनुरूप  पिछले 3 दिनों से बाजार को पूर्णतः बंद  था । 18 जून से 20 जून तक एसडीएम के निर्देशों के अनुसार सभी मार्केट को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया था, जिससे संक्रमण पर रोकथाम लग सके । आज रविवार को 3 दिन के बाद बाजार खुले , वही उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा शनिवार शाम को मार्केट खुलने की नई गाइडलाइन जारी की गई थी जिसके तहत कंटेनमेंट जोन में कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी तथा पुराने नियम के अनुसार एक तरफ के मार्केट पहले दिन तथा दूसरे साइड की मार्केट उसके अगले दिन खोली जाएगी । लेकिन आज रविवार को कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्देशों के प्रतिकूल अपनी दुकान खोल कर बैठ गए । जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई,  तो तुरंत थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर मिली सूचना के आधार पर वहां पहुंचे तथा दुकानदारों से तुरंत दुकानें बंद करने को कहा । वहीं कुछ दुकानदारों को उन्होंने काफी सख्त निर्देश दिए । इसके अलावा कंटेनमेंट जोन तथा जहां पर एसडीएम द्वारा दुकानें बंद रखने की बात निर्देशों में कही थी उन स्थानों पर भी कुछ लोगों द्वारा दुकान खोल रखी गई थी।  विदित हो कि एसडीएम ने अपने आदेश में कहा है कि  पूर्व निर्धारित एकांतरण नियमों के तहत बाजार  की दुकान खोली जाएगी । वहीं डिफेंस रेडीमेड सेंटर के नाम से दुकान को जाने वाली कटरा बाजार से अंदर होते हुए जज के आवास तक, कटरा बाजार से सब्जी मंडी वाली गली गुरजीवन मंदिर के पास मोड तक एवं पेट्रोल पंप के बगल वाली सब्जी मंडी तक दर्शन लाल वाली  गली एवं बड़ी  गलियों में छोटी-छोटी निकलने वाली गलियां सील रहेगी ।

Related Articles

Comments

Back to Top