अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कराई गई योग क्रियाएं 

जनपत की खबर , 468

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद । आज 21 जून को छठवें  अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया । नगर के ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का लगाया गया,  जिसमें सांसद के अलावा अन्य लोगों ने योग की विधाओं को किया ।वहीं स्टेशन रोड स्थित आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में भी योग शिविर लगा जिसमें एनसीसी कैडेटों तथा स्काउट गाइड के छात्र - छात्राओं ने योग किए । कोविड 19  महामारी के चलते योग शिविर मे इस बार भीड़ पर रोक लगाई गई थी।  सुबह 6रू30 से 7रू30 के मध्य योग शिविर में छात्र-छात्राओं के अलावा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की । यहां ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर ही योग किए , तो वही कुछ लोगों ने स्कूलों में भी सोशल डिस्टेंस में मास्क लगाकर योग किया । ज्ञानदीप स्कूल में क्षेत्रीय सांसद चंद्रसेन जादौन, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम कैलाश यादव, स्कूल के डायरेक्टर डॉ रजनी यादव, सपा नेत्री सरला यादव, सुशील यादव, आयुष विभाग से जुड़े डॉ वीरेंद्र सिंह, सांसद पुत्र ललित मोहन जादौन आदि को योग शिक्षक डॉक्टर पीएस राणा एवं सोनू शर्मा द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं को करवाकर योग दिवस मनाया। 
  वहीं पांच उ.प्र. बटालियन एनसीसी शिकोहाबाद के कमान अधिकारी कर्नल टीवाईएस बेदी एवं एडम ऑफिसर प्रभात कुमार ढल के निर्देशन में लै. डॉ जगदीश यादव, लै. डॉ आरबी पांडेय तथा सूबेदार करन सिंह की देखरख में आदर्श कृष्ण महाविद्यालय में कैडेट्स ने योग किया। स्काउट गाइड के कोमल ग्रुप के बच्चों ने भी योगा किया। इस अवसर पर कोमल सिंह यादव आदि मौजूद रहे ।
 

Related Articles

Comments

Back to Top