विषाक्त सेवन करने से किशोरी सहित दो अचेत

जनपत की खबर , 900

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रो मे किशोरी सहित दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गये। दोनो अचेतो को उपचार के लिये जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। 
थाना मटसेना के गाॅव सिकेरा निवासी छोटेलाल की 14 वर्षीय पुत्री गायत्री ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गई। वही दूसरी घटना थाना जसराना के पथकपुर निवासी 55 वर्षीय शिवशंकर पुत्र रामस्वरूप ने गृह कलह से तंग आकर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया। दोनो अचेतो को उपचार के लिये जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहाॅ उनका उपचार जारी है। 

Related Articles

Comments

Back to Top