अवैध खनन करते एक युवक पकडा कब्जे से दो बाइक एक जेसीवी बरामद

जनपत की खबर , 443

फिरोजाबाद। थाना खैरगढ के गाॅव सरमई मे कई दिनो से चरागाह की जमीन पर अवैध खनन की शिकायत शिकोहाबाद एसडीएम को मिल रही थी। उन्होने इस सूचना को सही मान कर देर रात छापा मार कार्यवाही करते हुये एक युवक को पकड लिया। जबकि अन्य लोग भागने मे सफल रहे। 
थाना शिकोहाबाद के एसडीएम नरेन्द्र सिंह को कई दिनो से थाना खैरगढ के थाना सरमई मे चरागाह की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है। तो उन्होने अपने साथ राजस्व विभाग की टीम को लेकर बीती देर रात छापा मार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही की सूचना मिलते ही ठेकेदार धर्मेन्द्र कुमार और जय सिंह मौके से फरार हो गये। जबकि एक अन्य व्याक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछने पर उसने अपना नाम बौबी पुत्र जगदीश निवासी नया बास सासनी बताया है। उसके कब्जे से एक बाइक संख्या यूपी 80 डीवाई 3455 तथा उसी जगह पर एक और बाइक यूपी 83 एवी 9778 को कब्जे मे लिया। दूसरी बाइक जेसीवी के ड्राइवर की बताई गई है। एक जेसीवी मशीन को भी कब्जे मे लिया गया है। जो कलूपुरा की बताई गई है। थाना मे रिपोर्ट हल्का लेखपाल ने दर्ज कराई है। 

 

Related Articles

Comments

Back to Top