सडक हादसे मे दो लोगो की मौत चार लोग घायल

जनपत की खबर , 440

फिरोजाबाद। अलग-अलग सडक दुर्घटना मे दो की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिये जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। वही शवो का पोस्टमार्टम कराया है। 
थाना रामगढ के कुतकपुर चनौरा निवासी 19 वर्षीय मोहन पुत्र श्रीकिशन सुबह टहलने के लिये निकला था। कि तभी थाना उत्तर के ममता महाविद्यालय के समीप एक रोडवेज बस ने उसे रौद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगो की भीड एकत्रित हो गई। चालक रोडवेज बस लेकर दुम दमा कर भागने मे सफल रहा। दूसरी घटना थाना मक्खनपुर के घुनपई मोड पर अज्ञात वाहन के रौदने से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना नारखी के नगरीया पदम निवासी 26 वर्षीय रिंकू पुत्र अमर सिंह इटावा मे राजमिस्त्री का काम करता है। बीती शाम वह बाइक द्वारा अपने गाॅव नगरीया पदम आ रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवायडर से टकरा गई। जिससे उसकी भी मौत हो गई। क्षेत्रीय पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल मे कराया है। उसकी जेब से निकले कागजो के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनो को सूचना दे दी वह भी पोस्टमार्टम गृह आ गये। वही अन्य सडक हादसो मे राजकुमार पुत्र भोलेशंकर निवासी हरी एन्कलेंव दिल्ली, अनूप पुत्र भूरे सिंह और ललित पुत्र रामसिंह, संजय पुत्र फूलसिंह निवासी मौहल्ला जाटवान थाना जसराना घायल हो गये। 

Related Articles

Comments

Back to Top