युवक फाॅसी पर झूला मौत
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:50 PM , 525फिरोजाबाद। थाना नारखी के गढी सिधारी मे एक युवक ने फाॅसी लगा कर आत्म हत्या कर ली पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल मे कराया है।
थाना नारखी के गढी सिधारी निवासी 22 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद ने किन्ही कारणो के चलते गाॅव से बाहर एक पेड पर फाॅसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। सुबह जब शौच को गये लोगो की नजर पेड पर लटके अर्जुन सिंह पर पडी तो उन्होने सूचना परिजनो और पुलिस को दी मौके पर लोगो की भीड एकत्रित हो गई। आनन-फानन मे पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुच गये। जिसे देख परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पेड से उतारा और उसका जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराया है। इस सम्बंध मे थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जाॅच की जा रही है। कि आखिर युवक ने आत्म हत्या क्यो की।































Comments