मिट्टी उड़ने से मुहल्ले के लोग परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन  

जनपत की खबर , 411

शिकोहाबाद ।  लोक निर्माण विभाग द्वारा भोगनीपुर गंग नहर पर नवीन पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन आधे पुल के हिस्से के नीचे की मिट्टी को निकाल कर ठेकेदार ने नहर पटरी के सहारे वंशीपुरम को जाने वाली रोड पर डाल दी है। जिसकी बजह से सड़क पर मिट्टी ही मिट्टी हो गई है। वाहन निकलते ही धूल का गुबार उठता है जिससे आगे जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने ज्ञापन देकर एसडीएम से इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। लोगों के अनुसार आधा पुल बन कर तैयार हो गया हैए जिससे उसके नीचे डाली गई मिट्टी को हटा कर नहर के पानी के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है।  तेज हवाओं के साथ धूल उड़कर लोगों के घरों में जाती हैए जिससे यहां के लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने  एक ज्ञापन एसडीएम नरेंद्र सिंह को देकर समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। मांग करने वालों में दिगंबर सिंह यादव, विजय नरायन यादव, जे पी यादव, पंकज यादव, नरेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र फौजी, ईशू यादव, देवेश यादव जेलर, अंकित चैहान, टीटू यादव हैं ।

Related Articles

Comments

Back to Top