नगर पालिका ने किया सील एरिया में दवा का छिडकांव
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:48 PM , 399शिकोहाबादः नगर के खत्राना, मिश्राना में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुहल्ले में पहुंचकर सेनेटाइज किया। इस दौरान संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के साथ ही अन्य घरों में भी सेनेटाइज किया। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस अवसर पर दिनेश यादव ने मुहल्ले के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग मास्क का प्रयोग करें और अपने घरों में ही कैद रहे। क्योकि कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। मुहल्ले को सील कर दिया गया है इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहे और सुरक्षित रहे। नगर पालिका प्रतिदिन क्षेत्र में सेनेटाइज करेगी जिससे अन्य लोग सुरक्षित रहे।































Comments