प्रशासन दुकान खोलने के समय में करें बदलाव
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:47 PM , 410शिकोहाबाद । नगर में प्रशासन द्वारा दुकानों को खोलने का समय एवं अवधि निर्धारित कर दिया गया है । इसके मुताबिक दुकान खोली जा सकती है । आज सोमवार को स्टेट बैंक के पास स्थित माथुर कॉम्प्लेक्स के समस्त व्यापारियों द्वारा अपने . अपने प्रतिष्ठान बंद कर पूरे शहर को एक संदेश देने का काम किया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत सभी व्यापारी अपनी बारी आने पर ही अपने प्रतिष्ठान खोलें । क्योंकि कोरोना महामारी के कारण प्रशासन ने निर्धारित किया है कि एक दिन पहली पटरी के दुकानदार तथा दूसरे दिन दूसरी पट्टी के दुकानदार अपनी दुकान खोल सकेंगे । बुधवार को सभी दुकाने बंद रहेंगे । माथुर कांपलेक्स के सभी दुकानदारों का कहना था कि इस महामारी को रोकने में सभी को मिलकर प्रयास करना होगा एवं प्रशासन का सहयोग करें । वही उप जिलाधिकारी से मांग की गई कि बाजार खुलने के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाए । साथ ही सभी दुकानों को एक साथ खोलने की व्यवस्था कराई जाएए जिससे कम दुकान खुलने से हो रही भीड़ की समस्या से निजात मिल सकेए साथ ही सामाजिक दूरी का पूर्णतः पालन हो सकेगा ।































Comments