भाजपायुवा मोर्चा ने गरीबों को बांटे मास्क, सेनेटाइजर 

जनपत की खबर , 372

शिकोहाबादः भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुशील यादव के नेतृत्व में सोमवार को बोझिया में सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रामकैलाश यादव ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए जो भी निर्देश दिए हैं उसका पालन करें। घर से निकलने के दौरान हम सभी लोग मास्क को पहने। बाहर से लौटने के बाद हाथ पैर साबुन से धोए। अगर बाहर पानी नही मिले तो सेनेटाइज का प्रयोग करें सामाजिक दूरी बनाकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। महामारी ने पूरे विश्व को बेहाल कर दिया है। लाखों लोगों की जिंद्गी चली गई हैं ऐसे में कोरोना को हराने का एक मात्र उपाय है कि घर पर रहे जरूरी हो तो सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें। इस दौरान गगन कठेरिया, निर्देश यादव, आलोक राठौर, ठाकुर आर के सिंह, पीयूष ठाकुर, उत्कर्ष अग्रवाल, उज्जवल मोहन सिंह, साहिल, मुकेश, अवनीश कठेरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।  
 

 

Related Articles

Comments

Back to Top