मनरेगा के मजदूरों द्वारा बनाया गया चक रोड़ को दबंग ने टेªक्टर से किया समतल ,थाने मे दी तहरीर
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:45 PM , 369शिकोहाबादः कोविड 19 से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी के लॉकडाउन के कारण रोजगार छीन लिया गया है। वही प्रवासी मजदूरों से आने जाने से रोजगार की समस्या पैदा हो गई। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए कि ग्रामीण मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उन्हें गांव में ही काम ले इसके लिए सरकार ने मनरेगा कार्य का काम शुरू कराने का आदेश जारी कर दिया था। लॉकडाउन में रोज कमाने और और खाने वाले मजदूरों की गड़बड़ आ चुकी बजट को दुरुस्त करने के लिए मनरेगा कार्य शुरू होने से मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिलेगा जिससे उनके जीवन यापन में सुविधा मिलेगी शुरू हुआ। वही मनरेगा कार्य ग्राम प्रधानों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है जहां थाना क्षेत्र के ग्राम मैयामई में दबंगई के बल पर मजदूरो द्वारा बनाई गई चक रोड को टेªक्टर द्वारा खोद दिया गया जिससे मजदूरो को भूगतान नही हो पा रहा है। ग्राम मैयामई के प्रधान धर्मेद को आरोप है कि दस जून को लेखपाल द्वारा गांव मे एक खेत से चकरोड़ को नापा गया था। जिसपर लगभग 70 मनरेगा के मजदूरो को काम पर लगाया था। आरोप है कि 11 जून को रात्रि मे गांव के ही एक दबंग ने ट्रेक्टर द्वारा चक रोड को खोद दिया। जब सुबह लेबर काम करने पहुची तो चकरोड़ पूरी तरह से समतल मिला जिसकी सूचना मजदूरो ने मुझे दी जिसके बाद मे मौके पर पहुचा तो चकरोड़ पूरी तरह समतल मिला 112 डॅायल पुलिस को सूचना दी लेकिन दबंग घर से फरार हो गया। जिसके प्रधान ने थाने मे दबंग के खिलाफ तहरीर दी है। इस सम्बंध मे क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही हैं जांच कर कार्यवाही कि जाएगी।































Comments