दुकान में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, सामान जला
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:44 PM , 362शिकोहाबादः नगर के एटा चैराहे के समीप एक छोले भटूरे की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
प्रदीप कुमार पुत्र रामदास निवासी आदर्श नगर की दुकान एटा चैराहे के समीप है। सोमवार सुबह के आठ बजे के करीब दुकान खोलकर छोले भटूरे बनाने की तैयारी कर ही रहा था कि गैस सिलेंडर में आग भड़क गई। जिसे पहले तो दुकानदार ने आस-पास के लोगों की मदद से बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग पर काबू नहीं कर पाए। जिसके बाद दुकानदार ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने में संघर्ष किया, तब कहीं जाकर लोगों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन दुकानदार का तब तक हजारों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।































Comments