हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा, इलाज के दौरान मौत
जनपत की खबर Jun 15, 2020 at 06:43 PM , 341शिकोहाबादः थाना नगला खंगर क्षेत्र के अन्तर्गत गांव नगला दुली में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवक हाइटेंशन लाइन से झुलस गया। जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
बंटू (30) पुत्र हबीब खां निवासी बनवारा थाना खैरगढ़ रविवार दोपहर चार बजे के करीब समय थाना नगला खंगर के गांव नगला दुली मे डीसीएम पर तरबूज लाद रहा था। उसी दौरान छत पर बैठे बंटू को ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया। जहां उसकी देर रात्रि मे इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वजनं भी मौके पर पहुंच गए। जहां स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध मे नगला ख्ंागर इंस्पेक्टर ने बताया कि गाडी मे तरबूज लोड करते वक्त उपर से गुजर रही हाईटेशंन लाईन मे मृतक हाथ छूल गया था। शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया गया है।































Comments