राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का वादों के निस्तारण पर जोर 11 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

जनपत की खबर , 296

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव जितेन कुमार सिंह ने जवाहर भवन कार्यालय में गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन एवं उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों व आगामी लोक अदालत 11 सितंबर के व्यापक प्रचार प्रसार के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति यू यू ललित उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायमूर्ति मुनेश्वर नाथ भंडारी के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को प्रदेश भर के सभी न्यायालयों एवं यादों में आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के दौरान समस्त प्रकार के शमनीय अपराधिक वाद, धारा 138 एन आई एक्ट के वाद, बैंकों के बकाया वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम एवं रोजगार, वैवाहिक, भू-अर्जन, राजस्व वाद जो जिला न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय में लंबित हैं यूपी रेरा अपीलेट न्यायालय राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग, सभी जिला उपभोक्ता आयोगों के समक्ष लंबित वाद तथा  ई-चालान का निस्तारण किया जाएगा। सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि इस लोक अदालत के दौरान अपने वर्षों पुराने लंबित वादों व तुच्छ अपराधों से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए अपील जन सामान्य तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अंत में उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से अपील किया कि आगामी लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top