विधानसभा के गेट नंबर-2 तक पहुंचे होमगार्ड अभ्यर्थी, प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग पर प्रदर्शन
जनपत की खबर Nov 04, 2026 at 08:15 PM , 25**चारबाग से विधानसभा तक पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थी, पोस्टर लगाकर जताई नाराजगी; पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा**
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों ने राजधानी में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी चारबाग से होते हुए विधानसभा तक पहुंच गए और विधानसभा गेट नंबर-2 के बाहर पोस्टर लगाकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
अभ्यर्थियों के विधानसभा तक पहुंचने को लेकर एलआईयू और स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। बताया जा रहा है कि हुसैनगंज, कैसरबाग और हजरतगंज पुलिस को अभ्यर्थियों के विधानसभा तक पहुंचने की भनक तक नहीं लगी।
विधानसभा गेट नंबर-2 के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की प्रतीक्षा सूची जल्द जारी करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थी लंबे समय से सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग की।
अभ्यर्थियों के विधानसभा तक पहुंचने और वहां प्रदर्शन करने की घटना ने राजधानी की सुरक्षा एवं खुफिया निगरानी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments