यात्री सुविधाओं के बीच अयोध्या स्टेशन के मॉडल में किए गए हैं बदलाव
अन्य खबरे Sep 05, 2021 at 12:57 PM , 222अयोध्या रेलवे स्टेशन के मॉडल में हुआ बदलाव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में मंदिर के तर्ज पर तैयार होने वाले मॉडल रेलवे स्टेशन के मॉडल में एक बार फिर बदलाव किया गया है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन में तकनीकी कारणों से कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन यात्री सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।अयोध्या की मॉडल स्टेशन को पूर्व में मंदिर की तर्ज पर बनाए जाने के साथ प्लेटफ़ार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों को बरसात और धूप से बचने के लिए वर्तमान में बने तीनों प्लेटफार्म के ऊपर से रोशनी युक्त टी सेड लगाए जाने योजना रही लेकिन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आधुनिक सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रिकल ट्रेनों को भी चलाए जाने के लिए बदलाव करते हुए टी सेड को प्रारूप मॉडल से हटाया दिया गया है। तो वही प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों के लिए बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज मार्ग को आधुनिक यंत्रों से युक्त बंद ओवर ब्रिज तैयार किए जाएंगे। वहीं दूसरे बदलाव में स्टेशन के मुख्य बिल्डिंग के ऊपर मंदिर मॉडल बनाए जाने के लिए प्रस्तावित छोटे व बड़े मिलाकर 12 मीनार तैयार किये जाने की योजना में बदलाव करते हुए 6 मीनार व मुख्य गेट के ऊपर मुकुट के आकार को तैयार किया जाएगा।अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन मंदिर प्रारूप पर ही तैयार किया जा रहा है। कोई बड़ा बदलाव नहीं है। लेकिन कुछ तकनीकी सलाह के बाद ट्रेनों के आवागमन व यात्री सुविधाओं को देखते हुए कुछ सूक्ष्म कार्यों में बदलाव किए गए हैं। वही बताया कि अयोध्या का रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी केंद्र व प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अयोध्या आने वाले यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो।



























Comments