अशोक मार्ग स्थित कूलबे्रक रेस्टोरेण्ट के बेसमेण्ट में पुर्नविस्थापित होगी पार्किंग

अन्य खबरे , 185

लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा पार्किंग पुर्नस्थापित कराये जाने हेतु दिये गये आदेशों के क्रम में आज प्रवर्तन, जोन-6 के अधिशासी अभियन्ता कमल जीत सिंह ने बताया कि अशोक मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ पर निर्मित कूलब्रेक रेस्टोरेण्ट के बेसमेण्ट में निर्मित पार्किंग व्यवस्था को सुचारू कराये जाने के लिए बेसमेण्ट में निर्मित आफिस इत्यादि को हटवाया गया। उन्होंने आगे बताया कि स्थल पर शीशे सेे बने भाग को हटाये जाने पर कार्यवाही होते देखकर भवन स्वामी द्वारा स्थल पर उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए दो दिन के समय की मांग करते हुए यह भी आश्वासन दिया गया कि उक्त कार्यवाही के उपरान्त प्रश्नगत भवन के सामने कोई वाहन खड़ा होने नहीं दिया जायेगा। स्थल पर उपस्थित सहायक अभियन्ता एस.एन. प्रसाद व अवर अभियन्ता सुशील वर्मा द्वारा विपक्षी को प्रत्येक दशा में दो दिनों में स्वयं से उक्त कार्यवाही पूर्ण कराते हुए विभाग को अवगत कराये जाने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Comments

Back to Top