लग्जरी गाड़ियों के शौकीन बाबागंज ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक प्रकाश कौलिक का बाबागंज ब्लाक से नहीं छूट रहा है मोह
अन्य खबरे Sep 04, 2021 at 03:42 PM , 259रूपेंद्र शुक्ला
प्रतापगढ़।
2003 में शुरू हुई सर्विस। 2006 से 2013 तक लगभग 7 वर्ष नौकरी करने के बाद अन्य ब्लॉक में हुआ स्थानांतरण,
फिर सेटिंग बाज ग्राम विकास अधिकारी विवेक प्रकाश कौलिक बाबागंज ब्लाक में किया वापसी,
2015 से 2017 तक बीच में फिर 9 महीना के लिए हुआ स्थानांतरण,
फिर सेटिंग बाज ग्राम विकास अधिकारी ने बाबागंज ब्लाक में 2018 में किया वापसी,
बड़ा सवाल आखिर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन विवेक प्रकाश कौलिक का बाबागंज ब्लॉक से क्यों नहीं छूट रहा मोह,
जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम ना लिखने की शर्त पर बताया की ग्राम पंचायत में बिना काम कराए भुगतान करने की क्षमता विवेक कौलिक में है,
जिसके चलते ग्राम प्रधानों में ग्राम विकास अधिकारी विवेक प्रकाश कौलिक की अधिक मांग रहती है,
बाबागंज ब्लाक में सबसे अधिक गांव विवेक प्रकाश कौलिक के पास रहता है,
लोगों के शिकायत करने के बाद भी स्थानांतरण ब्लॉक से नहीं होता है,
स्थानांतरण हुआ भी बीच में परंतु राजनैतिक पकड़ के कारण पुनः ब्लॉक में वापसी हुई,
आए दिन सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार के बारे में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ खबर चलती रहती है,
शिकायती पत्र में भी अपने फेवर में रिपोर्ट लगवाने के माहिर हैं ग्राम विकास अधिकारी विवेक प्रकाश कौलिक,
क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कई वर्षों से ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक प्रकाश कौलिक का स्थानांतरण कराए जाने का मांग किया है,
मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ का कहना है यदि 3 वर्ष से अधिक लगातार ब्लॉक में बाबागंज में रहे हैं तो जांच करा कर के होगी कार्रवाई,



























Comments