जहरीली शराब के खिलाफ चलाया अभियान, पकड़े गए 04 अभियोग
अन्य खबरे Aug 31, 2021 at 08:41 PM , 228लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम डॉ अरविंद कुमार चैरसिया, एसपी विजय ढुल के दिशानिर्देश पर डीईओ कुलदीप दिनकर ने नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमें द्वारा जिले में 06 सितंबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलेगा। अभियान के दौरान मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रू 4 केपी सिंह मय स्टाफ द्वारा ग्राम इतैय्या थाना पलिया में दबिश, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रू 5 प्रेम सिंह मय स्टाफ व पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी मय स्टाफ संयुक्त रूप से ग्राम सुअबोझ कॉलोनी, कोरियाना व किशनपुर थाना मैलानी में दबिश दी। अभियान के दौरान आज जनपद में कुल 04 अभियोग पकड़े गये। कुल 66 ली अवैध कच्ची शराब व 1000 किग्रा लहन बरामद किया। इसके साथ ही साथ आबकारी की फुटकर दुकानों व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण किया।



























Comments