भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

अन्य खबरे , 216

लखीमपुर खीरी। मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर मोहल्ले के तमाम भक्तगण उपस्थित हुए ।भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पूर्व भक्तों ने भाव विभोर कर देने वाले तथा आनंद दायी भजन प्रस्तुत कर उनके श्री चरणों में भक्ति भाव से स्वयं को समर्पित किया तथा प्रसन्न चित्त होकर उत्सव का आनंद उठाया ।जन्मोत्सव के समय भगवान के आगमन पर भक्तों ने उनकी आरती उतारी तथा उनका स्वागत किया ।इस अवसर पर जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के नारे लगाए गए, देवी देवताओं के जयघोष हुए और भक्ति गीत गाए गए । भक्तों ने गोपाल कृष्ण को झूला झूलाकर उनके चरणों का चरणामृत पाकर स्वम को तृप्त किया और सुख ,समृद्धि ,भक्ति और शांति की सभी के लिए कामना की और संसार से बुराई को नष्ट कर देने की उनसे प्रार्थना की । इस मौके पर शंख ,घंटा और पटाखों को दगा कर भक्तों ने उनके आगमन का भरपूर स्वागत किया तथा उनकी मनमोहक झांकी के दर्शन कर भक्तों ने आनंद के सुख की प्राप्ति की । तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top