महिला SO का रुपए मांगने का वीडियो हुआ वायरल , हुई लाईन हाजिर

अन्य खबरे , 211

प्रतापगढ़ । महिला SO का रुपए मांगने का वीडियो हुआ वायरल* वर्दी पहनकर महिला खाकी की लाज भी न रख सकी। महिला होके महिला का दर्द ना समझ पाई। महिला SO ने पीडिता से कहा- "खुद बोली थी पैसे दूंगी"। पीड़ित महिला ने SO से कहा- "पति ने छोड़ रखा है, कहां से लाऊँ पैसे"। SO ने कहा "तुम जैसी रोज यहां आती हैं ये किसी और को समझाना"।

*कल दिनांक 28.08.2021 को जनपद प्रतापगढ़ के महिला थाना प्रभारी, निरीक्षक कल्पना गौतम के वायरल हो रहे वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था एवं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर को 24 घण्टे में सम्पूर्ण प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया था। जांचोपरांत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर उक्त निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु आदेश दिये गये हैं।*

*सोशल मीडिया सेल*
      प्रतापगढ़

 

Related Articles

Comments

Back to Top