गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस अंडरपास में फंसी

अन्य खबरे , 168

 मैनपुरी।
उत्तर प्रदेश के इटावा में जब-जब मानसून का सीजन आता है तब तब मैनपुरी अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसा ही दिक्कतों का सामना आज करना पड़ा,

जहां पर मूसलाधार हो रही बारिश के बाद मैनपुरी अंडरपास में पानी भर गया और एक गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस इस पानी में फंस गई,

जिसके बाद एंबुलेंस मैं बैठी गर्भवती महिला समेत परिवार के लोग परेशान होने लगे,

वहीं एक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस भी अंडरपास के पानी में फंसी हुई दिखाई दी,

जैसे ही बस और एंबुलेंस के पानी में फंसने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को हुई वैसे ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के जरिए अंडरपास में फंसी एंबुलेंस और बस को बाहर निकाला गया जिससे बस में सवार यात्री सुरक्षित बाहर निकले, 

वह इस समय रहते एंबुलेंस के जरिए गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top