उन्नाव की वर्ष 2031 तक संभावित मूलभूत सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक/अवस्थापना सुविधाओं महायोजना 2031 की तैयारी पर बैठक

अन्य खबरे , 382

उन्नाव 25 अगस्त 2021 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण के सभागार में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र हेतु तैयार किये जा रहे जी0आई0एस0 बेस्ड महायोेजना 2031 के प्रपोजल ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण शासन द्वारा चयनित कार्यदाई संस्था में रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया। प्रस्तुतीकरण में कार्यदाई संस्था के आर्कीटेक्ट प्लानर, श्री राहुल डाबरा द्वारा प्रस्तुतीकरण करते हुए अवगत कराया गया कि उन्नाव की वर्ष 2031 तक संभावित मूलभूत सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक/ अवस्थापना सुविधाओं (हरित जोन, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, जलापूर्ति, सीवरेज, सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल इत्यादि) को ध्यान में रखते हुए महायोजना 2031 के तैयार की जा रही है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/जिला अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को महायोजन - 2031 के ड्राफ्ट में ग्रीन जोन नियमानुसार उचित स्थानों पर प्रस्तावित करने जल निगम, वन विभाग, एन0एच0ए0आई0 एवं अन्य विभागों के गतिशील एवं प्रस्तावित प्रोजेक्ट को समाहित किए जाने के निर्देश दिए गए।

  बैठक में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के संयुक्त नियोजक श्री विशाल भारती प्राधिकरण के सचिव श्री ए0पी0एन0 सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

-------------------

Related Articles

Comments

Back to Top