जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु’ की बैठक*

अन्य खबरे , 295

उन्नाव 25 अगस्त 2021 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों व वीर नारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव के सभा कक्ष में ‘‘जिला सैनिक बन्धु’’की बैठक सम्पन्न हुई।

 

जिलाधिकारी एवं स्क्वाड्र्न लीडर मधु मिश्रा (अ0प्रा0), सैनिक कल्याण अधिकारी उन्नाव द्वारा सन-1971 की विजय पर वर्ष-2021 को स्वर्णिम विजय वर्ष मनाये जाने के उपलक्ष्य में सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद सैनिकों को नमन किया। तदोपरान्त कोविड-19 महामारी के कारण दिवंगत हुए सैनिकों की आत्मशान्ति हेतु सभा कक्ष में उपस्थित सैनिकों के साथ दो मिनट का मौन रखा गया।

 

स्क्वाड्र्न लीडर मधु मिश्रा (अ0प्रा0) ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया और सैनिक बन्धु की बैठक प्रारम्भ की। जिलाधिकारी उन्नाव ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की गन लाईसेंस, भूमि आवंटन, प्लाॅट पर कब्जा, पुलिस शिकायत, पूर्व सैनिकों को सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन आदि महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से सुना एवं बैठक के पटल पर ही सम्बंधित अधिकारियों को समस्या के निदान हेतु आदेश दिये। सेवारत सैनिक आदेश कुमार के घर चोरी की घटना का शीध्र पटाक्षेप किये जाने हेतु थाना अध्यक्ष बीधापुर से बात कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त अधिकारी सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें।

 

साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न होकर अपने प्रतिनिधि को भेजने पर नाराजगी जतायी और कहा कि ‘‘जिला सैनिक बन्धु’’ की आगामी बैठक में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेेंगे।

 

अन्त में  कर्नल डी0पी0 सिंह (अ0प्रा0) ने जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के लिए दिये गये अमूल्य समय हेतु आभार प्रकट किया, और पूर्व सैनिकों को अनुशासन में रहकर जनहित के कार्य करने का आवाह्न किया। 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (शहर) कृपा शंकर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार, टी.एस. नगर पालिका परिषद शिव नाथ वर्मा, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे, सुबेदार सीतेश सिंह, हवलदार ए0 के0 दीक्षित, बृजेन्द्र कुमार एवं वीर नारी आशा सिंह, ऊषा सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे, साथ ही कार्यालय के शिव प्रसाद, राकेश मिश्र, राजीव मुख्यरूप से उपस्थित रहे। 

------------------

Related Articles

Comments

Back to Top