राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत वितरित उर्द बीज मिनीकिट प्रदर्शन का किया गया निरीक्षण
अन्य खबरे Aug 25, 2021 at 10:25 PM , 296*उन्नाव 25 अगस्त 2021 (सू0वि0)*
उप कृषि निदेशक डॉ॰ मुकुल तिवारी ने जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत वितरित उर्द बीज मिनीकिट प्रदर्शन का निरीक्षण विकास खण्ड बाँगरमऊ के ग्राम आलमपुर रेतवा में कृषक राम स्वरूप, रामेश्वर, श्रीमती सरला एवं राजेश के उर्द की फसल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों को बताया कि इस समय उर्द की फसल में फली बनने का समय है और फसल में फली छेदक कीट लग सकता है जिसके लिए क्यूनालफॉस 25 ईसी 1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से फली आने पर छिड़काव करें। फसल की परिपक्वता अवस्था में जब फलियां 70 से 80 प्रतिशत तक पक जाये तब फलियों की तोड़ाई कर फसल अवशेष को तवे वाले हल से जुताई कर खेत में मिला दें इससे मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है और खेत की उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाती है और साथ ही अगली फसल के लिए रसायनिक खादों में बचत होती है।
उन्होंने बताया कि किसान भाई किसी भी दशा में फसल अवशेष न जलायें नही तो दण्ड के भागीदार होगें, बल्कि फसल अवशेष को सड़ा कर खेत में मिला दें। अथवा गौ-शाला में दान करके गोबर की खाद ले आयें। उन्होंने बताया कि जिन किसान भाइयों का उन्नतिशील कृषि यन्त्र का टोकन निकला है वे जमानत राशि यूनियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा करके अपना यन्त्र खरीद कर बिल पोर्टल पर अपलोड कराकर प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार के माध्यम से डीवीटी कराने हेतु बिल एवं अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया 26 अगस्त को भी कस्टम हायरिंग सेन्टर स्माल गोदाम एवं थ्रेसिंग फ्लोर के टोकन निकलेगें किसान भाई टोकन निकलवा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार बाँगरमऊ श्री आलोक सिंह, मिशन सलाहकार, तकनीकी सहायक एवं कृषक संतोष कुमार, जय प्रकाश, राजेश, विरेन्द्र, सर्वेश कुमार लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद थे।
-------------------



























Comments