ग्राम कटरी पीपर खेड़ा में महिलाओं को किया गया जागरूक
अन्य खबरे Aug 25, 2021 at 10:23 PM , 203
*माननीय सदस्या राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं की समस्याएं:*
*महिलाओं हेतु किया गया स्वावलंबन शिविर का आयोजन:*
*छः माह से ऊपर के बच्चों का कराया गया अन्न प्रासन:*
*महिलाओं को दी गई समस्त योजनाओं की जानकारी:*
*उन्नाव 25 अगस्त
श्रीमती मनोरमा शुक्ला, मा० पदाधिकारी उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा आज विकास खण्ड सिकन्दरपुर कर्ण की ग्राम पंचायत मझरा पीपर खेड़ा गैरएहतमाली के प्राथमिक विद्यालय में महिला जागरूकता शिविर व स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनसाधारण को जागरूक कराया गया। साथ ही महिला उत्पीड़न के मामलों
की जनसुनवाई भी की गई जिसमें जनपद की महिलाओं को घरेलू हिंसा से निपटने एवं उत्पीडन आदि विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धी जानकारी व्यापक रूप से देते हुए विचार-विमर्श किया गया।
तत्पश्चात ग्राम मसवासी की महिला ग्राम प्रधान से भेंट कर क्षेत्र की समस्त महिलाओं को माननीय शासन द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव, महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीति चौधरी, सुपर वाईजर श्रीमती रेनू पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलाएं, अन्य ग्रामीण महिलाएं सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।



























Comments