लविप्रा उपाध्यक्ष ने किया बजट होटल का निरीक्षण

जनपत की खबर , 413

- यूपीएसआरटीसी पर बकाया धनराशि वसूलने के दिये आदेश

9अगस्त, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को गोमती नगर के विक्रांत खंड स्थित बजट होटल का निरीक्षण किया। परिसर का मुआयना करने के बाद उन्होंने इसके निस्तारण की कार्य योजना को जल्द तैयार करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यूपीएसआरटीसी पर बकाया धनराशि की जल्द वसूली किये जाने के आदेश दिए हैं। 

सुबह 10 बजे बजट होटल पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अधीक्षण अभियंता अवधेश तिवारी और अधिशासी अभियंता अवनींद्र सिंह से परियोजना की लागत और इससे हुए कार्यों का पूरा ब्योरा जुटाया। इसके बाद उन्होंने होटल के फ़ूड कोर्ट, कॉन्फ्रेंस रूम/मीटिंग हॉल और अर्द्धनिर्मित कमरों समेत अन्य निर्माण कार्य का जायजा लिया। उपाध्यक्ष ने यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित बस स्टेशन परिसर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बजट होटल के निस्तारण की कार्रवाई को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कार्य योजना तैयार करें और यूपीएसआरटीसी से बकाया धनराशि की वसूली करें। 

Related Articles

Comments

Back to Top