बरसात के मौसम में लगाए फलदार पेड़ के पौधे

जनपत की खबर , 534

लखनऊ ।
बरसात के मौसम में यदि पेड़ पौधे लगाए जाएं तो उनकी कम सेवा करनी पड़ती है। क्योंकि सुहाने मौसम में वृक्षों को ऊपर से नमी और नीचे से पानी की जरूरत पूरी हो जाती है। यदि तीन महीने तक पेड़ जमीन में लगा रहा तो उसे जिंदा होने और चलने में कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसे पेड़ों की कम सेवा करनी पड़ती है। इसलिए सरकार से और व्यक्तिगत आम जनता से मेरा विनम्र निवेदन है कि जुलाई-अगस्त सितंबर के महीने में अधिकाि क पेड़ पौधे लगाएं ताकि हम उन्हें जीवित रख सकें। उक्त बातें। आज एसएसडी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर, लखनऊ के प्रबंधक रामानंद सैनी ने कहीं उनके साथ प्रधानाचार्य मंजू सैनी, शिक्षिका शिखा वर्मा ने अंगूर, अनार और संतरा के फलदार वृक्षों को लगाया। विद्यालय के खेल के मैदान में इन फलदार वृक्षों को लगा कर के जहां एक और हरियाली का संदेश दिया तो वही दूसरी ओर फलों के पैदा होने पर उन्हें बच्चों में वितरित किए जाने की बात कही। बताते चलें कि श्री रामानंद जी ने मानव धर्म मंदिर की स्थापना के साथ साथ पर्यावरण पर भी बहुत काम किया है। वह लखनऊ में अधिकांशतः साइकिल से चलते हैं और लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करते रहते है। अपनी वस्त्र बैंक में वस्त्र मांगने और उन्हें बांटने के लिए वह ज्यादातर साइकिल से ही पूरे लखनऊ में भ्रमण करते रहते हैं और लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए वह हर समय तैयार रहते हैं। अब तक उनके खेल के मैदान में दर्जनों प्रकार के फलदार वृक्ष उनके द्वारा लगाए जा चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top